बयूरो : जालंधर पहुंची NRI महिला से ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। इस संबंधी ऑनलाइन NRI ग्रीवेंस पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज करवा दी गई है। संबंधित प्रूफ भी अटैच किए गए हैं।
इस बारे बातचीत करते हुए NRI महिला ने बताया कि वह USA से जालंधर बतौर टूरिस्ट पहुंची हैं। किसी जानकार के द्वारा वह एक जॉयजीत नामक व्यक्ति के सम्पर्क में आई जिसने उन्हें भारत में शॉपिंग, रहन-सहन व अन्य खर्चों के लिए कैश मुहैया करवाने की बात कही। जिसके पश्चात उक्त NRI महिला ने पहले वेस्टर्न यूनियन द्वारा 1 लाख रूपए भेजे और फिर जॉयजीत द्वारा मुहैया करवाए गए सुरजीत कौर के खाते में 5 लाख रूपए RTGS द्वारा भेजे। इससे संबंधित स्क्रीनशॉट आदि शिकायत संग संगलग्न किए गए हैं।
उन्होंने आगे बताया कि 6 लाख रूपए खाते में लेने पश्चात उक्त जॉयजीत ने सिर्फ 1 लाख रूपए ही लौटाए लेकिन वह भी 4 किश्तों (50 हजार, 30 हजार, 10 हजार और फिर 10 हजार) में। अभी भी उनके 5 लाख रूपए जॉयजीत की तरफ निकलते हैं, लेकिन वह पहले तो तरह तरह के बहाने बना रहा था और अब फोन तक उठाने बंद कर दिए हैं। NRI महिला ने पंजाब सरकार व संबंधित पुलिस विभाग से अपील की कि जल्द से जल्द उसको इंसाफ दिलवाया जाए और उसकी बनती राशि वापिस दिलवाई जाए।