







बयूरो : आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर आज जालंधर सेंट्रल स्थित पार्टी के मुख्य कार्यालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अगुवाई जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के घोषित विधानसभा उम्मीदवार नितिन कोहली ने की। इसमें हलके के सभी ब्लॉक प्रधानों, पार्षदों और वार्ड इंचार्जों ने भाग लिया।
उन्होंने कहा, “भगवंत मान जी के नेतृत्व में पंजाब सरकार आम लोगों की भलाई और प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। वहीं अरविंद केजरीवाल जी की सोच ने आम आदमी को राजनीति के केंद्र में लाने का काम किया है। हमारा प्रयास रहेगा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे।”