Home Crime जालंधर: दर्दनाक सड़क हादसा! SPEED RECORD के मालिक दिनेश औलक के बेटे...

जालंधर: दर्दनाक सड़क हादसा! SPEED RECORD के मालिक दिनेश औलक के बेटे दिवित व PUPPI SWEET SHOP के मालिक के बेटे आरव की मौत, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : रविवार अहोई अष्टमी के दिन निकलते ही जालंधर से बहुत ही दुःखद खबर सामने आई है। जानकारी अनुसार आज तड़कसार करीब 2 से 3 बजे के बीच जालंधर में पुलिस लाइन रोड़ पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में SPEED RECORD कंपनी के मालिक दिनेश ओलक के बेटे दिवित ओलक और पप्पी स्वीट शाप (पटेल चौक) मालिक के बेटे ऑरव तलवाड़ की मृत्यु हो गई है। दोनो परिवार ग्रेटर कैलाश, नजदीक डीएवी कालेज के रहने वाले हैं. पता चला है कि दोनो देर रात दोस्त की बर्थ-डे पार्टी से अपने अन्य 3 दोस्तों संग वापिस घर लौट रहे थे कि पुलिस लाइन रोड़ पर फ्लाइ ओवर के निकट उनकी गाड़ी की ट्राली से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में जहां स्पीड रिकार्ड कंपनी के मालिक दिनेश ओलक के बेटे और पप्पी स्वीट्स शाप के मालिक के बेटे की मृत्यु हो गई। वहीं गाड़ी में सवार उनके 3 दोस्त बाल बाल बच गए। इस दुख की घड़ी में सुबह 3 बजे ही औलक परिवार संग सिविल हॉस्पिटल पहुंच आम आदमी पार्टी कैंट हलका इंचार्ज दीपक बाली व गोलमाल न्यूज़ के अभिनंदन भारती सहित विश्व भर से सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक हस्तियों ने दुख प्रकट किया। औलक परिवार का दूसरा बेटा कनाडा तो अन्य कुछ पारिवारिक सदस्य न्यूज़ीलैंड में होने के चलते अंतिम संस्कार की तिथि व समय निश्चित होते ही पाठकों को अपडेट किया जाएगा।