







अभियान के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में सरकार द्वारा किए गए कार्यों को बताया, लोगों ने दी सकारात्मक प्रतिक्रिया
ब्यूरो: पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले जालंधर सेंट्रल में आम आदमी पार्टी के जमीनी स्तर पर चुनाव प्रचार को मजबूत करते हुए, आप उम्मीदवार और जालंधर सेंट्रल के हलका इंचार्ज नितिन कोहली की पत्नी निधि कोहली ने पूरे हलके में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इस दौरान वह लोगों से आम आदमी पार्टी और नितिन कोहली के समर्थन में वोट देने की अपील कर रही हैं। लोगों से सीधे जुड़ने के उद्देश्य से वह विभिन्न रिहायशी इलाकों में जाकर परिवारों से मुलाकात कर रही हैं और पंजाब में आप सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों तथा सरकार के विकास के एजेंडे पर चर्चा कर रही हैं।