







बयूरो : जालंधर में सुबह सुबह एक दामाद ने अपने ससुरालियों पर ससुराल घर में ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें उसके साले को गोली लग गई। साले को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना जालंधर के थ्री स्टार कालोनी की है। परिजनों के अनुसार, जब उन्होंने गाड़ी देने से इनकार किया तो विवाद बढ़ गया। इसी दौरान आरोपी ने परिवार के सदस्यों को निशाना बनाकर गोलियां चला दीं।