





बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : पंजाब के न्यायलयों से संबंधित बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी अनुसार पंजाब भर के सभी न्यायलयों से जुड़े वकीलों ने लगातार 3 दिन 5, 6 व 7 फरवरी को कामकाज ठप्प रखने का फैसला लिया है। इस बारे जालंधर बार एसोसिएशन के सचिव रोहित गंभीर ने बताया कि प्रदेश स्तर पर विरोध दर्ज करवाने के लिए लगातार 3 दिन नो वर्क डे रखने का फैसला लिया गया है। इसके लिए मुख्य 3 बड़े कारण हैं जिनमे पहला इम्प्लीमेंटेशन ऑफ एक्शन प्लान फॉर सुबोर्डिनेट कोर्ट है। दूसरा लीगल ऐड डिफेन्स काउंसिल सिस्टम तथा तीसरा इस्टेबलिशमेंट ऑफ ग्रामीण न्यायलय है। उन्होंने बताया कि यह फैसला पंजाब की सभी न्यायलयों से जुड़े वकीलों द्वारा लिया गया है। पंजाब की किसी भी न्यायलय में कोई भी वकील उक्त 3 दिन कामकाज नहीं करेगा।