







माता रानी का आशीर्वाद लेकर चुनाव में जीत की कामना की
ब्यूरो: जलंधर नॉर्थ विधानसभा हलके से टिकट मिलने के बाद मेयर वनीत धीर ने अपने परिवार सहित प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में माथा टेककर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ माता के दरबार में नतमस्तक होकर आगामी चुनाव में जीत और क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।