बयूरो : पंजाब में सोमवार (16.11.26) को सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। बता दें कि कल यानि 16 नवंबर को शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस को ध्यान में रखते हुए सरकार ने छुट्टी का ऐलान किया है। इस दौरान पंजाब में सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।