





बयूरो (गोलमाल न्यूज़): सभी आयु वर्ग के लोगों में फिटनेस और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आप जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज श्री नितिन कोहली ने गुरुवार को जालंधर ‘फिट सेंट्रल’ की शुरुआत की। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत सेंट्रल हलके के सभी 23 वार्डों में आधुनिक खेल मैदान विकसित किए जाएंगे, जिनमें फ्लडलाइट्स, टर्फ वॉकिंग ट्रैक, बैडमिंटन, फुटबॉल, वॉलीबॉल व क्रिकेट जैसे खेलों की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।