






बयूरो (गोलमाल न्यूज़): जालंधर सेंट्रल हल्का इंचार्ज नितिन कोहली ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान जालंधर के मेयर वनीत धीर व करतारपुर से विधायक बलकार सिंह भी साथ मौजूद रहे। इस दौरान जालंधर सेंट्रल हल्के के विकास को लेकर उनके बीच चर्चा हुई। इस दौरान नितिन कोहली ने मतदाताओं को आ रही समस्याओं व व्यापरियों के मुद्दे मुख्यमंत्री समक्ष उठाए जिन्हें जल्द सुलझाने का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आश्वासन दिया। इस मौके पर नितिन कोहली ने कहा कि वह जब सेंट्रल हल्के के इंचार्ज बने हैं तभी जमीन पर मतदाताओं के बीच रोजाना रहते हैं। उनको आ रही समस्या को सुनते ही सुलझाने में प्रयासरत रहते हैं।
