Home Sports जालंधर: माधव ढल्ल ने किया ‘ढल्ल परिवार’ का नाम रौशन, खेड़ा वतन...

जालंधर: माधव ढल्ल ने किया ‘ढल्ल परिवार’ का नाम रौशन, खेड़ा वतन पंजाब दियां (गुड़सवारी) में जीता मैडल, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर में ढल्ल परिवार का नाम किसी परिचय का मौहताज नहीं हैं और हाल ही में पीएपी परिसर में जारी खेड़ा वतन पंजाब दियां अधीन गुड़सवारी प्रतियोगिता में भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश ढल्ल व पार्षद अमित ढल्ल के छोटे भाई रिंकू ढल्ल के बेटे माधव ढल्ल ने परिवार का नाम रौशन किया है। जानकारी अनुसार 11 से 13 नवंबर तक पीएपी परिसर में खेड़ा वतन पंजाब दियां अधीन हुए गुड़सवारी मुकाबले में माधव ने तीसरा स्थान हासिल कर ब्रॉनज़ मैडल अर्जित किया। माधव की इस उपलब्धि पर ढल्ल परिवार को हर ओर से बधाइयां मिल रहीं हैं। इस बारे माधव ढल्ल ने कहा कि वह भविष्य में गुड़सवारी खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं।