







जालंधर के फोकल पॉइंट से सटे गदईपुर में बनी दोनों फैक्ट्रियों में टायर बनाने और रबर का काम होता था। दोनों फैक्ट्रियों में भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ रखा था। आग लगने के बारे में सबसे पहले इलाका निवासियों को पता चला था। जिसके बाद फैक्ट्री मालिकों और फायर ब्रिगेड की टीमों को सूचित किया गया था। बता दें कि फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है कि आग लगने का कारण क्या है। इसकी जांच आग बुझाने के बाद टीमें करेंगी।