Home Religious सोमवार काम में अड़चन आएगी, किसी पर न तो भरोसा करें और...

सोमवार काम में अड़चन आएगी, किसी पर न तो भरोसा करें और न ही धन उधार दें, खुद पर अविश्वास न करें, प्रेमी घूमने जाएंगे, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष

आज सफलता के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थिति बनेगी। उधार दिया हुआ धन वापस प्राप्त हो सकता है। पिता के साथ परामर्श करके काम करना हितकर होगा। कड़वी भाषा का प्रयोग न करें।

वृषभ

आज ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं। पुराने सम्बन्धों का लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में मन खिन्न हो सकता है। किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से मानसिक शान्ति प्राप्त होगी।

मिथुन

आज अपमान हो सकता है। निजी रिश्तों के प्रति निष्ठा में कमी हो सकती है। अनजान लोगों पर अन्ध विश्वास न करें। काम की अधिकता के कारण चिड़चिड़े हो सकते हैं। धन के लेन-देन में सावधानी रखें।

कर्क

आज स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। परिवार के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। साझेदारी वाले व्यापार में आपको लाभ होगा। घर में रिश्तेदार आ सकते हैं। प्रेमी जन से मन की बातें शेयर करेंगे।

सिंह

आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उधार लेन-देन से आज बचें। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। मित्रों के सहयोग से रुके हुये कार्य बन सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। प्रेमी कहीं घूमने जा सकते हैं।

कन्या

आज नकारात्मक बातों से विचलित रहेंगे। जिम्मेदारियों के प्रति सत्यनिष्ठ रहें। प्रेम विवाह को लेकर आज किसी तरह की चर्चा करना उचित नहीं होगा। कठोर वचनों का प्रयोग न करें। दिनचर्या उथल-पुथल भरी हो सकती है।

तुला

आज कार्यक्षेत्र में परेशानियां महसूस होंगी। मौसम में परिवर्तन के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। घर में क्लेश का वातावरण हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को निरादर का सामना करना पड़ सकता है। योजनाओं को लेकर दूसरों पर निर्भर न रहें।

वृश्चिक

आज आप काफी अच्छे मूड में हो सकते हैं। मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। पारिवारिक आयोजनों में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई लाभकारी व्यापारिक यात्रा हो सकती है। शाम को जीवनसाथी से किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है।

धनु

आज कार्यभार मिल सकता है। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखें। दाम्पत्य सम्बन्धों में विश्वास में कमी देखने को मिल सकती है। दूसरों को दोष देने से नुकसान होगा।

मकर

आज कारोबार की समस्याएं दूर होंगी। छात्रों का उच्च शिक्षा में प्रदर्शन जबरदस्त रहने वाला है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। व्यवसाय में बड़ी डील मिलने के योग बन रहे हैं। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।।

कुंभ

आज किसी काम में अड़चन आ सकती है। दूसरों की बातों पर भरोसा करना उचित नहीं है। बेरोजगार लोगों को आर्थिक परेशानियों और अनावश्यक खर्चों को लेकर चिन्ता हो सकती है। खुद पर अविश्वास न करें। सेहत का ध्यान रखें।

मीन

आज कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। सफलता और व्यवहार से आप आनन्दित हो सकते हैं। कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। दोस्तों से आपकी समस्याओं को शेयर कर सकते हैं। अपनी बातों से लोगों का विश्वास जीत लेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।