Home Crime जालंधर: गोली चली ठा ठा गायिका ज्योति नूरां के घर के बाहर,...

जालंधर: गोली चली ठा ठा गायिका ज्योति नूरां के घर के बाहर, घटना CCTV में कैद, कल मास्टर सलीम के मैनेजर जोश को भी आई थी जान से मारने की धमकी, पढ़ें व देखें

बयूरो : जालंधर में पंजाबी गायिका ज्योति नूरा के घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना गत देर रात 9.20 की बताई जा रही है। आरोपी ने ज्योति नूरां के मकसूदां स्थित नए घर के बाहर गोलियां बरसाई हैं, जिसके बाद इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग की घटना ने सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है, जिसमें एक्टिवा पर सवार युवक घर के बाहर आता है और गोलियां चलाकर फरार हो जाता है।

वहीं गत दिवस ही पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी एक गंभीर और चौंकाने वाली खबर सामने आई थी। मशहूर पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम के मैनेजर अभिषेक जोश को अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगातार धमकी भरी कॉल्स किए जा रहे थे। धमकी देने वाले ने न सिर्फ जान से मारने की धमकी दी, बल्कि उनकी कार की तस्वीरें और पूरी लोकेशन भेजकर दहशत फैलाने की कोशिश भी की है।

“तेरे दिन थोड़े हैं, गोलियों से भून देंगे”

मैनेजर अभिषेक जोश ने बताया कि उसे अज्ञात नंबरों से लगातार कॉल्स आ रही थीं। शुरुआत में उन्होंने इन कॉल्स को नजरअंदाज किया, लेकिन जब कॉल करने वाले ने खुलकर धमकी दी कि “तेरे दिन थोड़े हैं, तुझे गोलियों से भून देंगे”, तब मामला गंभीर हो गया। अभिषेक के अनुसार, धमकी देने वाले ने यह भी साबित करने की कोशिश की कि वह उनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। कॉल करने वाले ने उनकी कार की तस्वीरें भेजीं और यह भी बताया कि वह इस समय कहां मौजूद है।