





बयूरो : जालंधर में शुक्रवार सुबह मर्डर के बाद अब दिन दिहाड़े लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी अनुसार, अर्बन एस्टेट इलाके में दिनदहाड़े लूट की बड़ी घटना हुई है। बैंक से बड़ी रकम निकालकर लौट रहे पति-पत्नी प्रिया वर्मा व रमन को निशाना बनाते हुए लूटेरों ने करीब 19 लाख रूपए से भरा बैग छीन कर मौके से फरार हो गए। इस बारे पीड़िता प्रिया वर्मा ने बताया कि वह अपने पति रमन वर्मा के साथ बैंक से 17 लाख 10 हजार रूपए निकाले थे, जबकि लगभग 2 लाख रूपए वह अपने घर से लेकर आए थे। कुल मिलाकर उनके बैग में करीब 19 लाख 10 हजार रूपए मौजूद थे। बैंक से पैसे निकलवाकर वह किसी से मिलने आए थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह अपनी गाड़ी से बाहर उतरे, तभी पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार 2 युवकों में से 1 युवक उतर कर उनके पास आया और हाथ से बैग छीनकर तेजी से फरार हो गया। वारदात इतनी अचानक हुई कि पीड़िता को संभलने का मौका ही नहीं मिला। हालांकि तत्पश्चात उन्होंने गाडी ने पीछा किया लेकिन लूटेरे फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों लुटेरों के चेहरे ढके हुए थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गौरतलब है कि उक्त दम्पत्ति की मॉडल टाउन इलाके में श्री सिल्वर नाम से दुकान है, जहां आगजनी की बड़ी घटना पिछले दिनों में घटी थी। दम्पत्ति अभी उस घटना से नहीं उभरा था कि अब यह लूट उनके साथ घट गई है।












