





बयूरो : लक्की ओबराय हत्याकांड में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लक्की के नौकर शमिंद्र शिंगरी को एनकाउंटर के बाद अरेस्ट कर लिया है। शिंगरी को अमृतसर में एनकाउंटर किया गया है। शमिंद्र के पांव में गोली लगी है। जानकारी के मुताबिक लक्की ओबराय हत्याकांड में शामिल आरोपी शमिंद्र को अमृतसर देहात पुलिस ने काबू किया। आरोपी से 30 बोर की पिस्तौल बरामद हुई है। आरोपी को अमृतसर देहात के खासा एरिया में एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया। बार्डर रेंज के डीआईजी संदीप गोयल के मुताबिक लक्की ओबराय हत्या के बाद जांच के दौरान शमिंद्र अमृतसर देहात के खासा एरिया में देखा गया। सूचना मिलने पर अमृतसर देहात पुलिस ने सर्च शुरू की और नाकाबंदी के दौरान बाईक सवार शमिंदर को रूकने का ईशारा किया, लेकिन उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग करके भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने जवाबी फायर में शमिंदर शिंगरी जख्मी होकर गिर गया। शमिंदर को अस्पताल दाखिल करवाया गया है। DIG गोयल के मुताबिक शमिंदर से वारदात में संलिप्त अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ शुरू कर दी गई है।
