Home Crime पंजाब : गोली चली ठा ठा ! कालेज में क्लासरूम के अंदर...

पंजाब : गोली चली ठा ठा ! कालेज में क्लासरूम के अंदर बैठी छात्रा को गोली मार युवक ने की खुदकुशी, पढ़ें व देखें

बयूरो : तरनतारन के लॉ कॉलेज में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब एक युवक ने कॉलेज में घुसकर एक छात्रा को गोली मार दी। घटना के बाद युवक ने खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर लिया। इस दौरान दोनों की मौत हो गई। मृतक छात्रा की पहचान नौशेरा पन्नू की रहने वाली संदीप कौर के रूप में हुई है, जो लॉ कॉलेज में पढ़ती थी। जबकि युवक की पहचान गांव मल्लियां के रहने वाले प्रिंस राज सिंह के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवक ने कॉलेज में घुसकर संदीप कौर के माथे पर गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने मौके से जरूरी सबूत इकट्ठा करके जांच शुरू कर दी है।