

डॉ. सुषमा चावला ने ‘दिल है छोटा सा, छोटी सी आशा’ गीत पर आधारित रचनात्मक नृत्य द्वारा सबको भाव विभोर कर दिया। मुक्ताकाश में इद्रधनुषी रंगों के गुब्बारे छोड़ कर एचएमवी फिएस्टा – 2026 का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस उपरांत प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने गणमान्य अतिथियों सहित विभिन्न स्टालों का भ्रमण किया। इस अवसर को और आनंदमय बनाने हेतु संगीत गायन विभाग की ओर से लोकगीतों का गुलदस्ता, डांस विभाग की ओर से लोक नृत्य का आयोजन किया गया। सुप्रसिद्ध पंजाबी गायक रवि गिल व गुरप्रीत सिंह के पंजाबी गीतों ने सबको नाचने व झूमने के लिए विवश कर दिया। दोपहर के कार्यक्रम में फैशन शो का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी कलात्मक सुंदर पोशाकों में सजी मॉडल छात्राओं ने सभी का मन मोह लिया। फैशन शो के निर्णायक मंडल में सीरत चावला, ब्रेड एंबैस्डर एजीआई, समाज सेविका परवीन अबरोल व ज्योति कौल शामिल थे। इस प्रतियोगिता में सृष्टि मिस फेट, नेंसी फर्स्ट रनर अप, रिदम सेकेंड रनर अप रही। इंडियन आइडियल विजेता विनय कुमार ने अपनी गायकी से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। फिएस्टा – 2026 में विभिन्न स्टाल – ज्यूलरी, ग्रूमिंग, कपड़े, एजुकेशन हब, खाने-पीने का सामान, सेल्फी कार्नर, रेजिंग आर्ट इत्यादि लगाए गए। छात्राओं ने मेले में लगे झूलों व खान-पान का भरपूर आनंद लिया। आरजे सैंडी व आरजे विक्रांत ने सबका खूब मनोरंजन किया। फिएस्टा – 2026 के शाम के सत्र के मुख्यातिथि मेयर विनीत धीर, नगर निगम जालंधर तथा विशिष्ट अतिथि दीपक बाली, सलाहकार सांस्कृतिक एवं पर्यटन विकास मंत्रालय थे । मेयर विनीत धीर ने संस्था को इस आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि एचएमवी संस्था शैक्षणिक कार्यों के साथ अन्य गतिविधियों में भी हमेशा अग्रणी रही है। दीपक बाली ने संस्था को भविष्य में प्रगति के लिए शुभकामनाएं दी। गणमान्य अतिथियों में सीमा सोनी, वाई. के. सूद, अजय गोस्वामी, पार्षद सौरव सेठ भी शामिल रहे। पारितोषिक वितरण समारोह में छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस आनंद उत्सव के आयोजनकर्ता एडवाइजर डॉ. सीमा मरवाहा, इंचार्ज डॉ. संगीता अरोड़ा, को-इंचार्ज डॉ. आशमीन कौर, ट्रेड फेयर इंचार्ज मीनू कोहली रहे। डॉ. नवरूप कौर, गुरमीत सिंह, पूर्णिमा, सतिंदर कौर, पंकज ज्योति, रवि मैनी, सीमा जोशी, तरुण महाजन के संरक्षण में समारोह संपन्न हुआ। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया, कुलजीत कौर, बीनू गुप्ता, रितु बजाज और डॉ. रमनोता सैनी शारदा ने किया। समारोह का समापन डॉ. संगीता अरोड़ा द्वारा आभार व्यक्त से हुआ।