Home Religious जालंधर: जगदम्बे नौजवान सभा (सोढल) के प्रधान स्व. प्रवेश शर्मा निमित्त भोग...

जालंधर: जगदम्बे नौजवान सभा (सोढल) के प्रधान स्व. प्रवेश शर्मा निमित्त भोग व अंतिम अरदास आज, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर के सोढल इलाके से संबंधित प्रमुख समाजसेवी व जगदम्बे नौजवान सभा के प्रधान स्व. प्रवेश शर्मा जोकि गत 3 फरवरी को अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण करते हुए प्रभु चरणों में जा विराजे थे, निमित्त आत्मिक शांति के लिए भोग व अंतिम अरदास आज यानी 12 फरवरी को सोढल मंदिर में दोपहर 1 से 2 बजे तक सम्पन्न होगी। इस दुःख की घड़ी मे शर्मा परिवार व स्व. प्रवेश शर्मा के सुपुत्र रोजाना भास्कर के सम्पादक हरीश शर्मा संग गोलमाल न्यूज़ के अभिनंदन भारती ने सांत्वना व्यक्त करते हुए बिछड़ी रूह को श्रद्धांजलि भेंट की। इस दौरान परिवार संग पत्रकार भाईचारे, राजनीतिक सामाजिक व धार्मिक संघठनों के प्रतिनिधियों ने भी संवेदनाएं व्यक्त की।