





मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए बुधवार का दिन मिलाजुला और भागदौड़ से भरा हुआ होगा. कुछ तनाव, उलझनें और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में जीवन सामान्य रहेगा. सुख-साधनों में वृद्धि होगी. आज के दिन आपके खर्चों में इजाफा होगा. पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है. आपको अपनी सेहत का भी विशेष ध्यान देना होगा. आज के दिन छोटी यात्राओं का संयोग बनेगा. लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.









