Home Punjab जालंधर: Thank You नितिन कोहली व मेयर वनीत धीर, वार्ड-29 के संत...

जालंधर: Thank You नितिन कोहली व मेयर वनीत धीर, वार्ड-29 के संत नगर में लोगों की स्ट्रीट लाइट की समस्या एक Social Media पोस्ट पढ़ सुलझाई, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर के वार्ड नंबर 29 के अंतर्गत आते मोहल्ला संत नगर, लाडोवाली रोड में पिछले लंबे समय से 15 से 20 स्ट्रीट लाइटें खराब चल रही थी। जिसकी शिकायत समय-समय पर संबंधित अधिकारियों को की गई। परंतु यह लाइटों की वारंटी एवं ठेका समाप्त होने के कारण ठीक नहीं हो रहीं थीं। जिस वजह से मोहल्ला निवासियों को रात के समय काफी समस्या का सामना करना पड़ता था। परन्तु मंगलवार को जब स्थानीय मोहल्ला निवासी तजिंदर सिंह की ओर से आम आदमी पार्टी के सेंट्रल हल्का इंचार्ज नितिन कोहली व शहर के मेयर वनीत धीर को टैग कर सोशल मीडिया पर इस संबंधी एक शिकायत भरी पोस्ट सांझी की गई, तो तुरंत एक्शन लेते हुए सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली व मेयर वनीत धीर की तरफ से उपरोक्त स्ट्रीट लाइटों को तुरंत प्रभाव से बदलवा दिया गया। जिससे मोहल्ला निवासियों को रात के अंधेरे से काफी राहत मिली। इस अवसर पर समस्या का हल निकलने से गदगद हुए मोहल्ला निवासियों की ओर से नितिन कोहली एवं वनीत धीर का दिल से आभार प्रकट किया। इस मौके पर तजिंदर सिंह की तरफ से नितिन कोहली व वनीत धीर द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों की भी भरपूर प्रशंसा की गई। इस मौके पर मोहल्ला निवासियों में बलदेव सिंह चहल, त्रिलोचन सिंह, तजिंदर सिंह, सतनाम सिंह, नरेश शर्मा (वार्ड इंचार्ज) एवं बड़ी संख्या में मोहल्ला निवासी मौजूद थे।