Home Crime जालंधर: तोड़ा ‘बाबा’ का अवैध निर्मित घर, 14 FIR थीं दर्ज, नहीं...

जालंधर: तोड़ा ‘बाबा’ का अवैध निर्मित घर, 14 FIR थीं दर्ज, नहीं दे रहे नोटिस का जवाब, पढ़ें व देखें

बयूरो : जालंधर के बस्ती बावा खेल अधीन आते राजन नगर में पुलिस व निगम प्रशासन ने तस्कर नरिंदर कुमार उर्फ “बाबा” के अवैध बने घर पर आज कार्रवाई शुरू की। नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने नोटिस का जवाब न देने पर उसके अवैध निर्मित घर पर पीला पंजा चलाया। नगर निगम की ओर से आरोपी को पहले नोटिस दिया जा चुका था, लेकिन जवाब न मिलने के कारण आज पुलिस सुरक्षा में कार्रवाई की जा रही है। एसीपी आतिश भाटिया और बस्ती बावा खेल के SHO टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं। एसीपी ने बताया कि नगर निगम की टीम ने पत्र जारी किया था, जिसमें अनुरोध किया गया था कि कार्रवाई के दौरान किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। एसीपी ने बताया कि नरिंदर कुमार उर्फ बाबा पर तस्करी सहित विभिन्न मामलों में कुल 14 FIR दर्ज हैं।