







बयूरो : जालंधर के वैस्ट हलके अधीन आती बस्ती दानिशमंदा में एक बार फिर से बड़ी वारदात की सूचना सामने आई है। जानकारी अनुसार नशा बेचने वाले तस्करों ने पुरानी रंजिश के चलते शिकायतकर्ता महिला सहित कई लोगों पर हमला किया है, जिससे इलाके के लोगों में रोष देख जा रहा है। हमला नशा बेचने के आरोपों से जुड़ा बताया जा रहा है। क्यूंकि कुछ लोगों ने नशा तस्करों पर आरोप लगाते हुए घर में घुस हमला करने की बात कही तो वहीं घटनास्थल पर शीतल अंगुराल भी पहुंचे। उन्होंने प्रशासन पर तीखा हमला करते हुए कहा कि इलाके में नशे के चलते हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। अंगुराल ने यह भी कहा कि स्थानीय नुमाइंदे और अधिकारी खुद इस मुद्दे पर गुमसुम दिखाई दे रहे हैं, जिससे यह सवाल खड़ा होता है कि क्या हालात में सुधार कभी संभव होगा। घटना की जानकारी मिलने पर ए.सी.पी. वैस्ट भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण किया और कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि हमले के पीछे की वजह पुरानी रंजिश और नशा तस्करी से जुड़े विवाद हैं।