







ब्यूरो: पंजाब स्टेट टेक्निकल बोर्ड, चंडीगढ़ के दिशा-निर्देशों के अनुसार आज मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में इनोवेशन चैलेंज 2026-27 का आयोजन किया गया। इसमें इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स और एप्लाइड साइंस विभागों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जग़रूप सिंह ने बताया कि एप्लाइड साइंस विभाग को छोड़कर प्रत्येक विभाग की ओर से दो प्रोजेक्ट प्रोटोटाइप तैयार किए गए थे। विद्यार्थियों ने कुल नौ मॉडल बनाए। इन प्रोटोटाइप मॉडलों का मूल्यांकन डी.ए.वी. विश्वविद्यालय से आए प्रोफेसर डॉ. अरविंद महेंद्रू और डॉ. शरणजीत सिंह ने किया। पंजाब स्टेट टेक्निकल बोर्ड के निर्धारित मानदंडों के अनुसार निम्नलिखित दो प्रोजेक्ट मॉडलों का चयन किया गया: