Home Crime फायरिंग बॉलीवुड अभिनेता Tiger Shroff पर, मुंबई के जुहू में हुई घटना,...

फायरिंग बॉलीवुड अभिनेता Tiger Shroff पर, मुंबई के जुहू में हुई घटना, पढ़ें व देखें

बयूरो : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ को लेकर खबर सामने आ रही है कि मुंबई के जुहू में उन पर जानलेवा हमला किया गया. गोलीबारी में कई लोगों के घायल होने की खबर है. मुंबई पुलिस ने कहा कि मुंबई में हुई इस गोलीबारी में टाइगर श्रॉफ सेफ हैं. वो किसी भी तरह से घायल नहीं हुए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हालांकि, फायरिंग की घटना के बाद इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है. जानकारी अनुसार, 3 अज्ञात बाइक सवार होकर आए और उन पर गोलीबारी की. वहीं, इस गोलीबारी के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. शुरुआती जानकारी ये भी सामने आ रही है कि पार्क में बर्थडे पार्टी चल रही थी और इसमें छोटे बच्चों की संख्या ज्यादा थी. कई लोग इवनिंग वॉक के लिए वहां पहुंचे थे. सामने आए वीडियो के अनुसार, मुंबई के जुहू में हुई इस फायरिंग में करीब 5 राउंड फायरिंग की गई.