







अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ डॉ. चिराग वर्मा ने विद्यार्थियों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण
ब्यूरो: सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के शाहपुर परिसर स्थित सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज (सीटीआईएचएस) के भौतिक चिकित्सा एवं पुनर्वास विभाग द्वारा एमके कॉलेज के संगोष्ठी कक्ष में ड्राई नीडलिंग और कपिंग तकनीकों पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का संचालन भौतिक चिकित्सा में पीएचडी तथा खेल चिकित्सा में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक, शिक्षाविद्, भौतिक चिकित्सक एवं मैनुअल थेरेपिस्ट डॉ. चिराग वर्मा के विशेषज्ञ मार्गदर्शन में किया गया। डॉ. वर्मा को विश्व स्तर पर 15,000 से अधिक भौतिक चिकित्सकों को प्रशिक्षित करने और 400 से अधिक कार्यशालाएँ आयोजित करने का अनुभव प्राप्त है।