







बयूरो : जालंधर सहित पंजाब के कई जिलों व शहरों में लगातार कड़ाके की ठंड के बीच घने कोहरे का कहर लगातार जारी है। इसी बीच पंजाब राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) ने चेतावनी जारी की है कि अगले 31 दिसंबर तक पंजाब के जालंधर सहित जिला अमृतसर, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, कपूरथला, संगरूर, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) और तरनतारन के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कोहरे के दौरान वाहन सावधानी से चलाएं। किसी भी आपात स्थिति में 112 पर कॉल करें। उधर, मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार 31 दिसंबर तक मौसम को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की गई है। विभाग ने 31 दिसंबर तक घने कोहरे के साथ शीत लहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।