








बयूरो : जालंधर में मौजूदा पार्षद पति पर चाकुओं से कातिलाना हमला करने की खबर से सनसनी फैल गई है। जानकारी अनुसार पार्षद पति हरपाल मिंटू किसी समझौता मीटिंग में मौजूद थे कि उनका दूसरे पक्ष वाले से किसी बात पर विवाद हो गया, बताया जा रहा है। जिसके पश्चात दूसरे पक्ष ने मौजूदा पार्षद पर चाकुओं से कातिलाना हमला कर दिया गया। घायल पार्षद पति को निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जाँच कर रही है।