





बयूरो (गोलमाल न्यूज़): जालंधर में गत 21 सितंबर की मध्य रात्रि हुई रसूखदारों की लड़ाई के मामले में FIR तो काफी दिनों से दर्ज है लेकिन न तो अभी तक कोई गिरफ्तारी हुई, न कोई राजीनामा हुआ और न ही क्रॉस मामला दर्ज किया जा रहा है। इस बारे संबंधित थाना प्रभारी से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वह दशहरा के आयोजनों के चलते थोड़ा व्यस्त चल रहे हैं। वहीं गौरतलब है कि एक निजी अदारे के ‘पी ए’ साहिब राजीनामा करवाने का संदेश लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक तो सिरे चढ़ा नहीं। वहीं थाना प्रभारी अनुसार क्रॉस मामला फिलहाल दर्ज नहीं किया जा रहा है।