Home Uncategorized जालंधर: इन 13 चौंकों को पार करते वक्त हो जाएँ सावधान, नहीं...

जालंधर: इन 13 चौंकों को पार करते वक्त हो जाएँ सावधान, नहीं तो घर ही पहुंचेंगा चालान, पढ़ें व देखें

ब्यूरो: जालंधर शहर में अब ट्रैफिक नियम तोड़ना आसन नहीं रहेगा। दरअसल जालंधर पुलिस ने शहर में आधुनिक व्यवस्था लागू करते हुए सीसीटीवी कैमरों के जरिए ऑनलाइन चालान प्रणाली शुरू करने का फैसला लिया है, जोकि आज से शुरू हो जाएगा। इस नई व्यवस्था के तहत अगर कोई वाहन चालक सफेद पट्टी (जैब्रा क्रॉसिंग) पार करता है, रॉन्ग साइड से निकलता है या अन्य नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसका चालान सीधे घर पहुंच जाएगा।

शहर में पहले से ही 1000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल किए जा चुके हैं। ये कैमरे चौक-चौराहों, मुख्य बाजारों और व्यस्त सड़कों पर लगाए गए हैं, ताकि किसी भी वाहन चालक द्वारा की गई छोटी से छोटी गलती भी कैमरे में कैद हो सके।

इसके लिए शहर के प्रमुख चौकों पर विशेष नाके लगाए जाएंगे। इनमें पी.ए.पी. चौक, बी.एस.एफ. चौक, बी.एम.सी. चौक, गुरु नानक मिशन चौक, गुरु रविदास चौक, फुटबॉल चौक, कपूरथला चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, गुरु अमरदास चौक, वर्कशॉप चौक, डाक्टर बीआर अम्बेडकर चौक, मॉडल टाउन, चुनमुन चौक शामिल हैं। इन सभी स्थानों पर ट्रैफिक नियम पालन सुनिश्चित करने के लिए जैब्रा लाइन भी स्पष्ट रूप से खींची जा चुकी हैं।

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक चालान की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी। यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन का नंबर प्लेट तुरंत कैमरे में दर्ज हो जाएगा और उसकी जानकारी ऑनलाइन सिस्टम से जुड़ जाएगी। इसके बाद वाहन मालिक के पते पर चालान भेज दिया जाएगा।