Home Crime जालंधर: खूनी टकराव, 1 की मौत, 2 भाई गंभीर घायल, 100 से...

जालंधर: खूनी टकराव, 1 की मौत, 2 भाई गंभीर घायल, 100 से ज्यादा लगे टांके, भार्गव कैंप में बड़ी वरदात, पढ़ें व देखें

ब्यूरो: जालंधर वेस्ट के भार्गव कैंप इलाके में एक बार फिर से गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला, जहाँ मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस खूनी संघर्ष में एक युवक की हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भार्गव कैंप के निवासी कुंगरी के दो बेटे विशाल और उसका भाई अपने रिश्तेदार वरुण के साथ किसी जान-पहचान वाले की लड़ाई सुलझाने वहां पहुंचे थे।

लेकिन वहां पहले से घात लगाए बैठे हथियारबंद युवकों ने उन पर तेज़धार हथियारों से हमला कर दिया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह हमला किसी पुरानी रंजिश का परिणाम हो सकता है, या फिर आरोपियों ने पहले से हमले की योजना बना रखी थी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

इस वारदात ने एक बार फिर जालंधर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं और खुलेआम हथियारों के इस्तेमाल से आमजन में भय का माहौल व्याप्त है।