Home Crime जालंधर: FIR गैर जमानती धाराओं अधीन अर्बन एस्टेट फेस-2 के नामी ‘सग्गू’...

जालंधर: FIR गैर जमानती धाराओं अधीन अर्बन एस्टेट फेस-2 के नामी ‘सग्गू’ पर, गुंडागर्दी कर किसी की निजी प्रॉपर्टी कब्जाने का है मामला, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर में थाना-7 अधीन पड़ते बॉम्बे नगर में एक प्रॉपर्टी विवाद में गैर जमानती धाराओं अधीन FIR दर्ज की गई है। इस बारे जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने बॉम्बे नगर में करीब 8 मरले जगह खरीदी जिसकी बाकायदा रजिस्ट्री उनके पास उपलब्ध है और तत्पश्चात उस पर चारदीवारी करवा दी। जिसके बाद अचानक एक दिन गत 20 जुलाई को सुबह साढ़े 8 बजे के करीब अर्बन एस्टेट फेस-2 निवासी बलविंदर सिंह सग्गू अपने करीब 10-12 साथियों सहित मौके पर पहुंचा और उक्त निर्माण को हथियारों के बल पर धार्मिक नारे लगाते हुए ढहा दिया। यह घटना CCTV में भी कैद हो गई जोकि गोलमाल न्यूज़ के पास उपलब्ध है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर प्रकाशित भी किया जाएगा। इस बारे पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई और पुलिस ने जांच उपरांत उक्त बलविंदर सिंह सग्गू सहित उसके अज्ञात 10-12 साथियों पर गैर जमानती धाराओं अधीन FIR दर्ज कर ली है। इस बारे जब थाना प्रभारी से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि आरोपी की तलाश जारी है। जल्द आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा। इस बारे आरोपी पक्ष से सम्पर्क नहीं हो सका है। अगर वह अपना पक्ष रखना चाहते हैं तो हमसे सम्पर्क कर सकते हैं।