











ब्यूरो: बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित और प्रबंधित ‘दिशा- एन इनीशिएटिव’ के तत्वावधान में इनोसेंट हार्ट्स ने इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के लोहारां कैंपस में “हार्ट् माइंड एंड मशीन” पर एक भव्य एजुकेशन कॉन्क्लेव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रभर से शिक्षाविद,विचारक व प्रोफेशनल्स एकत्रित हुए तथा उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में जहाँ “मानवीय मूल्य और बुद्धिमान नवाचार साथ मिलकर भविष्य का निर्माण करते हैं” के एकीकरण पर विचार-विमर्श किया।