Home Crime जालंधर: FIR ‘डंकी रूट’ के किंग कहे जाने वाले ‘क. म.’ एजेंट...

जालंधर: FIR ‘डंकी रूट’ के किंग कहे जाने वाले ‘क. म.’ एजेंट सहित 5 पर गैर जमानती धाराओं अधीन

‘फुकरी’ में सेलिब्रिटियों व अफसरों को दे देता है करोड़ों के GIFT, Video हुई Viral

अपने फार्म हाउस पर गैंगस्टरों, अफसरों व कलाकारों की एक साथ रात रंगीन करने हेतु लगवाता है महफ़िल

बयूरो : जालंधर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें एक ऐसे शख्स पर गैर जमानती धाराओं अधीन FIR दर्ज की गई है जोकि ‘डंकी रूट’ का किंग कहा जाता है। सूत्रों अनुसार यह FIR जालंधर पुलिस कमिश्नरेट अधीन आते एक थाना में दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है यह FIR, 2 शिकायतकर्ताओं की शिकायत पर दर्ज की गई है जिसमें 40 लाख से अधिक की ठगी की बात कही गई है। उक्त FIR में ‘डंकी रूट’ किंग एजेंट सहित कुल 5 आरोपी नामजद हैं।अब बात करें ‘डंकी रूट’ किंग ‘क.म.’ नामक एजेंट की तो वह पिछले लम्बे समय से इस काले कारोबार में संलिप्त है। अगर उसके करीबी की मानें तो उसने खुद बताया कि वह अब तक करीब 500 करोड़ का कैश कमा कर जोड़ चुका है। इसकी पुष्टि उस मामले से होती है जब उसने ‘फुकरी’ में एक सेलिब्रिटी को करोड़ों का एक GIFT ऐसे ही दे दिया, जिसकी वीडियो खुद उक्त सेलिब्रिटी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाली। अगर जांच की जाए तो सरकार के खजाने को भी इस गिफ्ट देने की प्रक्रिया में वित्तीय चूना लगाया गया है।

वहीं अगर एक अन्य करीबी की मानें तो उक्त ‘क.म.’ एजेंट को कई गैंगस्टरों व अफसरों का संरक्षण रूपी साथ हासिल है। उसकी बात मानें तो उक्त ‘डंकी रूट’ किंग गैंगस्टरों व अफसरों की रातें अपने फार्म हाउस पर महफ़िलें आयोजित कर रंगीन करता है। ऐसे में गोलमाल न्यूज़ को उक्त FIR में नामजद आरोपियों से संबंधित कई तथ्य व सबूत मिले हैं जोकि हैरान कर देने वाले हैं। जल्द ‘क.म.’ नामक ‘डंकी रूट’ किंग एजेंट सहित अन्य 5 नामजद आरोपियों के बारे में और बड़े खुलासे किए जाएंगे।