











लोग मुफ्त बिजली, 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य उपचार, महिलाओं के लिए 1,000 रुपये मासिक सहायता और अन्य जनकल्याणकारी पहलों से बेहद खुश हैं : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
ब्यूरो: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पूरे विश्वास के साथ कहा कि पंजाब के लोगों ने वर्ष 2027 में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार को दोबारा चुनने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनपक्षीय पहलों को मिल रहा भरपूर समर्थन पिछले चार वर्षों में अर्जित जनता के विश्वास को दर्शाता है।