Home Religious सोमवार आपके उपर गलत आरोप लगाने के प्रयास होंगे, मांसपेशियों में जकड़न...

सोमवार आपके उपर गलत आरोप लगाने के प्रयास होंगे, मांसपेशियों में जकड़न की समस्या हो सकती है, घर में मांगलिक कार्यक्रम संभव, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष

आज कार्यक्षेत्र का वातावरण अनुकूल रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। अधिकारी वर्ग आपसे अत्यन्त प्रसन्न रहेगा। परिवार के बड़े-बुजुर्गों का सानिध्य प्राप्त होगा। पैतृक सम्पदा प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

वृषभ

आज स्वास्थ्य को लेकर समस्या दूर होगी। साथ काम करने वाले कर्मचारी आपसे अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे। समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। रुके हुये कार्यों को पूर्ण करने का दबाव रहेगा। उच्च दार्शनिक विषयों के प्रति आकर्षित रहेंगे।

मिथुन

आज का दिन कुछ निराशाजनक हो सकता है। वर्तमान मौसम में परिवर्तन के कारण सर्दी-खाँसी की समस्या होने की आशंका है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। क्रोधी व्यवहार के कारण आपकी छवि होने की आशंका है। पूरी मेहनत से अपने काम में लगे रहें।

कर्क

आज शुभ समाचार मिल सकते हैं। पूरी मेहनत से आप अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर अत्यन्त सक्रिय रहेंगे। पार्टनरशिप को लेकर चली आ रही दिक्कत दूर होगी।

सिंह

आज जीवनसाथी से मानसिक सहयोग प्राप्त होगा। प्रभावशाली लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। विरोधी आपके विरुद्ध दुष्प्रचार कर सकते हैं। बच्चों के साथ समय बिताने से आपका मन प्रसन्न होगा। प्रेमी जन के साथ डेट पर जा सकते हैं।

कन्या

आज परिस्थितियाँ आपके लिये शानदार रहने वाली हैं। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। अचल सम्पत्ति को लेकर विवाद शान्त हो सकते हैं।

तुला

आज कुछ निर्णय आपको दिक्कत में डाल सकते हैं। भाइयों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। वाहन का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। मन में कुछ बड़ा करने की योजना होगी। अपनी कमियों को दूर करें। बच्चों के लिये शॉपिंग कर सकते हैं।

वृश्चिक

आज धन के कारण लंबित कार्यों के आज पुनः प्रारम्भ होने की सम्भावना है। परिवार के सदस्य आपसे अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नव विवाहित यात्रा के लिये जा सकते हैं।

धनु

आज अपच के कारण सेहत खराब हो सकती है। किसी को उधार धन देने से पहले पेपरवर्क अवश्य कर लें। आय के स्रोतों में कमी आ सकती है। जीवनसाथी का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। पुण्य कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से समस्या हो सकती है।

मकर

आज कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यशैली की प्रशंसा होगी। प्रतियोगी परीक्षा में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। थोक व्यापारियों के कारोबार में वृद्धि होगी। अध्यात्म में आप अत्यन्त रुचि ले सकते हैं। आज प्रियजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। अपनी दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं।

कुंभ

आज अपनी योजनाओं का खुलासा न करें। मांसपेशियों में जकड़न की समस्या हो सकती है। धैर्य बनाकर रखें और प्रयास करते रहें। क्योंकि आपके काम देरी से पूर्ण होंगे। अविवाहित सदस्य के विवाह की चिन्ता होने की सम्भावना है। लोग आपके ऊपर गलत आरोप लगाने का प्रयास कर सकते हैं।

मीन

आज आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार में आपकी आय बढ़ेगी। प्रेमी जन के साथ आप समय बिताना पसन्द करेंगे। रुके हुये काम आज करने का मन बनायेंगे। आज आप घर पर बहुत अच्छा समय बितायेंगे। आपकी प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी।