











बयूरो: जालंधर के PIMS हॉस्पिटल के सामने छोटी बारादरी में गोली चलने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार एक प्लॉट में मिट्टी डालने को लेकर शुरु हुई बहस ने अंतिम गोली चलने का रूप ले लिया जिसमें 1 व्यक्ति घायल हुआ है। जिसे घायलवस्था में हॉस्पिटल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया है। वहीं इस मामले में एक पक्ष ने ‘कलेर’ बंधुओ पर उन्हीं के घर की महिला IAS अधिकारी को मिले सरकारी मुलाजिम के सरकारी वैपन से गोली चलवाने के आरोप लगाए हैं। बता दें कि उक्त ‘कलेर’ बंधु में एक भाई मौजूदा सरकार की AAP पार्टी तो दूसरा केंद्र की भाजपा सरकार से संबंधित हैं। वहीं एक भाई पूर्व विधायक भी रहा है। इस मामले में राजनीतिक व बयूरोक्रेसी दबाव के भी आरोप लगे हैं। वहीं मौके पर खुद ACP मॉडल टाउन रूपदीप कौर पहुंची हैं और जांच कर रही है। उनका कहना है कि कुछ समय में जांच उपरांत सारा सच सामने लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस पर गोली चलाने के आरोप हैं वह पुलिस की कस्टडी में है।

