








बयूरो: नकोदर रोड स्थित नारी निकेतन के पालने में एक बीमार बच्ची को छोड़ जाने का मामला सामने आया है। नारी निकेतन का स्टाफ बीमार बच्ची को अस्पताल लेकर गया, लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थीं।थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने वीरवार देर रात अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 93 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है।