


बयूरो: जालंधर की सीपी धनप्रीत कौर ने रविवार को बड़ा एक्शन लेते हुए थाना कैंट के SHO हरिंदर सिंह व सिपाही जसपाल सिंह को सस्पेंड कर दिया है। जानकारी अनुसार कैंट के एक युवक के सुसाइड पश्चात उक्त अधिकारियों पर पहले अवैध रूप से युवक को कस्टडी में लेने, फिर रिश्वत वसूलने तथा तत्पश्चात रिश्वत के पैसे लौटान की बात सामने आई थी। इस मामले में SHO की मृतक की बहन संग बातचीत की वीडियो भी सामने आई थी जिसे गोलमाल न्यूज़ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके पश्चात गोलमाल न्यूज़ के प्रतिनिधि को भी दबाव बनाने की कोशिश की गई थी। वहीं इस बारे परिवारिक लोगों ने कहा कि यह कार्यवाही सिर्फ दिलासा है। मृतक को इंसाफ के लिए उक्त अधिकारियों पर बनते उचित जुर्मों के अधीन FIR दर्ज की जानी चाइए या फिर इन्हें उचित जांच उपरांत नौकरी से टर्मिनेट करना चाइए।










