Home Religious सोमवार शुभ कार्यों में धन खर्च होगा, काम का दबाव बढ़ेगा, मानसिक...

सोमवार शुभ कार्यों में धन खर्च होगा, काम का दबाव बढ़ेगा, मानसिक थकान रहेगी, रुका काम आज बनेगा, सिरदर्द संभव, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष राशि  : आज आप अध्यात्म में काफी रुचि लेंगे। वैवाहिक जीवन में अशान्ति होने की सम्भावना है। कार्यक्षेत्र में आपको काफी सावधान रहना चाहिये। मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। दूसरों की कमियों में ध्यान देने के बजाय अपने ऊपर ध्यान दें।

वृषभ राशि  : आज का दिन आपके लिये काफी शुभ रहेगा। सोचे हुये काम समय पर पूर्ण हो जायेंगे। आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन में आनन्द का भाव बढ़ेगा। लम्बे समय से रुका हुआ कार्य आज बन सकता है। जीवनसाथी को करियर में सफलता मिल सकती है। अच्छी खबर मिलेगी।

मिथुन राशि : अपने शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। अपने विचारों को लेकर दुराग्रही न बनें। व्यवसाय को बढ़ाने के लिये लोन आदि लेने का विचार कर सकते हैं। विवादित विषयों में आपको सम्मिलित होना पड़ सकता है। भोजन की शुद्धता का ध्यान रखें।

कर्क राशि : आपका मन कुछ उदास हो सकता है। परिस्थितियाँ कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं। अपनी कमियों को लोगों के सामने व्यक्त न होने दें। लोग आपसे कुछ गलत अपेक्षा रख सकते हैं। सन्तान के व्यवहार से कुछ अप्रसन्नता रहेगी। शाम को अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।

सिंह राशि : आमदनी के नये स्रोत मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा। राजनीतिक लोगों को अपने विरोधियों के साथ मेलजोल बढ़ाना पड़ सकता है। लोगों की मदद करने से पीछे न हटें। वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण हो सकता है।

कन्या राशि  : कारोबार में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। विद्वान लोगों की संगत का लाभ मिलेगा। नये उत्पादों में आप निवेश कर सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को दूरस्थ क्षेत्रों की यात्रा करनी पड़ेगी।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिये काफी शुभ रहेगा। धन से जुड़ी परेशानियों का निवारण होगा। आय के नये विकल्पों पर आप काम कर सकते हैं। दूसरों पर पूरी तरह निर्भर रहना उचित नहीं होगा। अपनी स्किल्स और क्षमताओं पर विश्वास रखें। जीवनसाथी से सलाह लेकर काम करना हितकर होगा। शुभ समाचार मिलेंगे।

वृश्चिक राशि : आज अध्यापन कार्यों से जुड़े लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। आप अपने कौशल विकास में विशेष ध्यान देंगे। परिवार की परेशानियों का निवारण होगा। विद्वान लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। नयी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं।

धनु राशि : आज आपके शत्रु आपके ऊपर आक्रामक हो सकते हैं। स्वास्थ्य कष्ट होने की आशंका है। गर्मी से आपको सावधान रहना चाहिये। सिरदर्द और बुखार की समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से बहस न करें।

मकर राशि :बिजनेस में बड़ा धन लाभ हो सकता है। अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। सम्भव है की आपको किसी बड़े पद पर पदोन्नति मिल जाये। शाम के समय कहीं घूमने जा सकते हैं। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।

कुंभ राशि : शुभ कार्यों में धन खर्च होगा। आप उदार भाव से लोगों की मदद को तत्पर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ेगा। इसके बावजूद आप अपने काम से काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। व्यवसाय में कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म को लेकर आप भावुक रहेंगे।

मीन राशि : आज आप किसी समस्या के निवारण को लेकर निष्कर्ष में पहुँच सकते हैं। कारोबार में आपका दायित्व बढ़ने वाला है। खर्चों को लेकरउदार होना ठीक नहीं है। अधिकारियों से सावधान रहें। सरकारी कार्य विलंब से पूर्ण होंगे।