






बयूरो : पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जालंधर में एक निजी पासपोर्ट एजेंट को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरदीप कौर के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने पासपोर्ट कार्यालय, जालंधर के अधिकारियों से कथित जान-पहचान के जरिए शिकायतकर्ता का पासपोर्ट जल्द जारी करवाने के बदले रिश्वत की मांग की थी।