Home Crime जालंधर: काबू 2 गैंगस्टर कोर्ट परिसर से, पुलिस ने फिल्मी अंदाज में...

जालंधर: काबू 2 गैंगस्टर कोर्ट परिसर से, पुलिस ने फिल्मी अंदाज में ट्रेप लगा कर पेशी पर आए दोषियों को लिया हिरासत में, पढ़ें व देखें

बयूरो : जालंधर स्तिथ कोर्ट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब तारीख पर पहुंचे 2 युवकों को हिरासत में लेने के लिए पुलिस वहां पहुंची। पुलिस की भनक लगते ही दोनों ने मौके से भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर दोनों को काबू कर लिया। जानकारी अनुसार दोनों युवकों की पहचान अमन और फतेह जे रूप में बताई जा रही है। गौरतलब है कि उक्त दोनो का नाम गत दिनों श्री देवी तालाब मंदिर में हुई गैंगवार मामले से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस को दोनों के कोर्ट परिसर में पहुंचने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम उन्हें पकड़ने के लिए वहां पहुंची। पुलिस को देखते ही दोनों पिछले रास्ते की तरफ भागने लगे। इसी दौरान कोर्ट की छत से छलांग लगाकर भागने की भी चर्चा सामने आई है। पुलिस ने पीछा करते हुए दोनों को पकड़ लिया और हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, छत से छलांग लगाने की बात की पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। दोनों युवकों का नाम पहले श्री देवी तालाब मंदिर में हुए गैंगवार के मामले में सामने आया था। पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम और दोनों की भूमिका के अतिरिक्त अन्य नामजद आरोपियों तक पहुँचने की कार्यवाही अमल मे लाने जा रही है।