Home Punjab जालंधर के युवा भाजपा नेता पंकज जुल्का BJYM के मीडिया सेक्रेटरी नियुक्त,...

जालंधर के युवा भाजपा नेता पंकज जुल्का BJYM के मीडिया सेक्रेटरी नियुक्त, बोले : 2027 में BJP सरकार बनाने के लिए मिली जिम्मेवारी को पूर्ण निष्ठा से निभाऊंगा

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर के युवा भाजपा नेता पंकज जुल्का को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पंजाब का मीडिया सेक्रेटरी नियुक्त किया है। इस मौके पर बातचीत दौरान पंकज जुल्का ने कहा कि वह आगामी 2027 में पंजाब प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में जो जिम्मेवारी उन्हें मिली है, उसको बाखूबी निभा कर उनका बनता योगदान देंगे। पंकज जुल्का ने आगे कहा कि वह इस जिम्मेवारी को सकारात्मकता, तन्देही व निष्ठा से निभाएंगे। जालंधर के भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ में जहां खुशी की लहर है, वहीं पंकज जुल्का को बधाई देने वालों का ताँता लगा हुआ है।