Home Education डीएवीआईईटी में गणित के उभरते वैज्ञानिक, तकनीकी एवं प्रबंधकीय अनुप्रयोगों पर विशेषज्ञ...








ब्यूरो: डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (डीएवीआईईटी), जालंधर के रिसर्च, इनोवेशन एंड कंसल्टेंसी (आरआईसी) सेल ने एप्लाइड साइंसेज विभाग के सहयोग से “विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन के उभरते क्षेत्रों में गणित के अनुप्रयोग” विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया। इस अवसर पर हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर के स्नातकोत्तर गणित विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. गगन दीप मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। व्याख्यान में गणित की विभिन्न विषयों में उपयोगिता तथा आधुनिक शोध एवं तकनीकी विकास में इसकी भूमिका पर चर्चा की गई।

