







बयूरो : जालंधर में पटाखा मार्केट लगने को लेकर चल रहा विवाद थम गया है। जानकारी अनुसार पटाखा मार्किट से संबंधित विभिन्न एसोसिएशनों तथा ग्राम पंचायत राओवाली के बीच सहमति बन गई है और अब पटाखा मार्किट लगने का रास्ता साफ हो गया है। ग्राम पंचायत के सरपंच जसबीर सिंह राणा और पटाखा मार्केट के पदाधिकारियों के बीच हुई बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने समझौते पर सहमति जताई। इसके साथ ही पटाखा मार्केट को लेकर चल रहे विवाद का समाधान निकल आया है।