Home Crime जालंधर: दर्दनाक सड़क हादसा ! Activa सवार महिला की मौत, पढ़ें व...

जालंधर: दर्दनाक सड़क हादसा ! Activa सवार महिला की मौत, पढ़ें व देखें

बयूरो : जालंधर में आज एक्टिवा सवार पति-पत्नी के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी अनुसार लम्मा पिंड चौक के पास सुबह 1 तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई और उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गए और हाईवे पर काफी देर तक लंबा जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर रामा मंडी पुलिस व ट्रैफिक पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए और उसके पति को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। हादसे का शिकार हुए पति-पत्नी करतारपुर के रहने वाले है, जिनकी पहचान कैलाश कौर व कमलजीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, दोनों किसी काम के चलते फगवाड़ा की तरफ जा रहे थे। इस बीच जब वह लम्मा पिंड चौक के नजदीक DHL दफ्तर और इंडियन ऑयल डिपो के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक्टिवा पर पीछे बैठी महिला दूर जाकर गिरी, जिसके सिर पर गंभीर चोट लग गई। इस दौरान महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ट्रक ड्राइवर मौके से भागने में कामयाब हो गया। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक कर रही है ताकि, आरोपी ट्रक ड्राइवर को काबू किया जा सके।