



















ब्यूरो: आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली विशेष रूप से सतगुरु उदय सिंह जी को लुधियाना से अपने साथ लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मिलने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बड़े सम्मान के साथ सतगुरु उदय सिंह जी का स्वागत किया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उनके साथ लुधियाना से ओलंपियन हरदीप सिंह भी मौजूद थे।