









बयूरो : स्कूलों व अन्यों को लगातार मिल रही बम धमकियों के बीच अब जालंधर के जिला प्रशासनिक एवं न्यायिक परिसर (कोर्ट कॉम्प्लेक्स) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। सूत्रों अनुसार धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वाड और एंटी-सबोटाज टीमों ने मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर की गहन तलाशी शुरू कर दी है। घटना के बाद कोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने परिसर के विभिन्न हिस्सों की जांच की और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इस घटना ने प्रशासनिक और न्यायिक अधिकारियों के साथ-साथ आम लोगों में भी चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस धमकी भेजने वाले व्यक्ति या समूह की पहचान करने में जुटी हुई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।