Home Punjab पंजाब: खत्म हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल, सरकार से बनी सहमति, चेयरमैन...

पंजाब: खत्म हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल, सरकार से बनी सहमति, चेयरमैन चंदन ग्रेवाल की बड़ी भूमिका, पढ़ें व देखें

बयूरो : पंजाब सरकार और सफाई कर्मचारी संगठनों के बीच लंबे समय से चल रहा गतिरोध आखिरकार खत्म हो गया है। दोनों पक्षों के बीच हुई बैठक में अहम सहमति बनने के बाद सफाई कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी है। सरकार ने सफाई कर्मचारियों की प्रमुख मांगों को स्वीकार करते हुए उनकी सैलरी में बड़ा इजाफा किया है। सरकार के अनुसार सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ाकर ₹20,500 प्रति माह कर दिया गया है। सरकार ने इसे कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला बताया है। बैठक के दौरान सरकार ने बरनाला में हुई घटना को भी निंदनीय बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं स्वीकार्य नहीं हैं और मामले को गंभीरता से लिया गया है। सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच बनी सहमति के बाद अब पूरे प्रदेश में सफाई सेवाएं सामान्य होने की उम्मीद है। हड़ताल समाप्त होने से नगर निगमों और नगर परिषदों में रुका हुआ सफाई कार्य भी जल्द शुरू होने की संभावना है।

इस बारे बातचीत करते हुए चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने कहा कि वह सबसे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान का शुक्रिया करते हैं जिन्होंने सफाई कर्मियों के लिए इतना बड़ा फैसला लिया और सीधा उनकी तनख्वाह दोगुना कर दी। उन्होंने आगे बताया कि बरनाला में महिला सफाई कर्मी संग हुए मामले पर संबंधित पूरे थाने का जिला बदल दिया गया है। इसी मामले में जहां पहले ही DSP सस्पेंड कर दिया गया है वहीं उसकी जांच के लिए SIT का गठन किया गया है जिसमें IG या DIG स्तर के अधिकारी अगले करीब 15 दिनों में जांच करेंगे व दोषी पाए जाने पर उसे नौकरी से बर्खास्त भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उक्त घटना में जिनको क्रिटिकल चोट आई है उन्हें 1 लाख व अन्य घायलों को 50 हजार का मुआवजा भी घोषित किया गया है।