Home Punjab जालंधर बंद का असर – लगभग सभी स्कूल व कालेज बंद, व्यापार...

जालंधर बंद का असर – लगभग सभी स्कूल व कालेज बंद, व्यापार व कारोबार भी लगभग ठप्प, पढ़ें व देखें

बयूरो : पंजाब बंद का असर जालंधर में देखने को मिलना शुरू हो गया है। लगभग सभी निजी स्कूलों ने एहतियातन बच्चों को छुट्टी कर दी है। जहां पहले इसको लेकर असमंजस था, वहीं अब करीब सभी स्कूल बंद हैं। दूसरी तरफ 10 बजे आरम्भ हुए बंद को बाजारों जिसमें मॉडल टाउन जैसे इलाके भी शामिल हैं, में समर्थन मिल रहा है। एहतियातन कारोबारियों ने दुकानें व अन्य कारोबारिक संस्थान बंद रखें हुए हैं। गौरतलब है कि वाल्मीकि भाईचारे की ओर से सोमवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विरोध स्वरूप बंद का ऐलान किया गया था। जिसको जालंधर में समर्थन मिलता दिख रहा है। हालांकि सड़कों पर आवाज़ाही देखने को मिल रही है लेकिन स्कूल, कालेज सहित व्यापार व कारोबार बंद दिखाई दे रहे हैं।